इंटरनेट के माध्यम से बने पहले संगीतबद्ध एल्बम 'पहला सुर' के गीतों को अपना कॉलर ट्यून बनायें
यह बहुत खुशी की बात है कि हिन्द-युग्म के पहले एल्बम 'पहला सुर' के गीतों/ग़ज़लों को आप अपना कॉलर ट्यून बना सकते हैं। अभी यह सुविधा वोडाफोन के साथ है। जल्द ही यह सुविधा हम अन्य मोबाइल नेटवर्क उपभोक्ताओं को भी देंगे। हिन्दी ब्लॉगिंग के लिए भी यह एक सफलता ही है कि ब्लॉगिंग के माध्यम से एक एल्बम बना और वो इतनी जगह, इतनी बार सुना गया और सराहा गया।Friends,
We are very happy to announce that the tracks of Hind-Yugm's very first album of 'Pehla Sur' that was made through internet jamming, are uploaded at Vodafone... You can set those as your caller tune..
| CODE | SONG_NAME | ALBUM_NAME |
| 10600300 | Baat Yeh Kya Hai Jo | Pehla Sur |
| 10600301 | In Dinon | Pehla Sur |
| 10600302 | Jhalak | Pehla Sur |
| 10600303 | Mujhe Dard De | Pehla Sur |
| 10600304 | Sammohan | Pehla Sur |
| 10600305 | Subah Jeeta Hun | Pehla Sur |
| 10600306 | Subah Ki Taazgi | Pehla Sur |
| 10600307 | Tu Hal Dil Ke Paas | Pehla Sur |
| 10600308 | Wo Narm Si | Pehla Sur |
| 10600309 | Yeh Zaroori Nahin | Pehla Sur |
SMS CT
For Example: If you want to set 'Wo Narm Si' as your Vodafone Caller Tune, then create/compose/write a SMS CT space followed by code (CT 10600308) and sent it to 56789..
Rs 15 / Caller tune selection I Rs 30 / month I Rs 3 / SMS
'पहला सुर' के गीतों को कॉलर ट्यून के रूप में अपने मोबाइल में सेट करने से पहले उन्हें यहाँ सुन लें।
Please listen all the tracks of Pehla Sur here, before setting these as your caller tune..
नोट- कॉलर ट्यून अगस्त के पहले सप्ताह से एक्टिवेट किया जा सकेगा। थोड़ी सी प्रतीक्षा।


नए साल के जश्न के साथ साथ आज तीन हिंदी फिल्म जगत के सितारे अपना जन्मदिन मन रहे हैं.ये नाना पाटेकर,सोनाली बेंद्रे और गायिक कविता कृष्णमूर्ति.
नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म १९५१ में हुआ था.नाना पाटेकर का नाम उन अभिनेताओं की सूची में दर्ज है जिन्होंने अभिनय की अपनी विधा स्वयं बनायी.गंभीर और संवेदनशील अभिनेता नाना पाटेकर ने यूं तो अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत १९७८ में गमन से की थी,पर अंकुश में व्यवस्था से जूझते युवक की भूमिका ने उन्हें दर्शकों के बीच व्यापक पहचान दिलायी.समानांतर फिल्मों में दर्शकों को अपने बेहतरीन अभिनय से प्रभावित करने वाले नाना पाटेकर ने धीरे-धीरे मुख्य धारा की फिल्मों की ओर रूख किया.क्रांतिवीर और तिरंगा जैसी फिल्मों में केंद्रीय भूमिका निभाकर उन्होंने समकालीन अभिनेताओं को चुनौती दी.फिल्म क्रांतिवीर के लिए उन्हें १९९५ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरष्कार मिला था.इस पुरष्कार को उन्होंने तीन बार प्राप्त करा.पहली बार फिल्म परिंदा के लिए १९९० में सपोर्टिंग एक्टर का और फिर १९९७ में अग्निसाक्षी फिल्म के लिए १९९७ में सपोर्टिंग एक्टर का.४ बार उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला.एक एक बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सपोर्टिंग एक्टर का और दो बार सर्वश्रेष्ठ खलनायक का.
सोनाली बेंद्रे का जन्म १९७५ में हुआ.सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरूआत १९९४ से की.दुबली-पतली और सुंदर चेहरे वाली सोनाली ज्यादातर फिल्मों में ग्लैमर गर्ल के रूप में नजर आई. प्रतिभाशाली होने के बावजूद सोनाली को बॉलीवुड में ज्यादा अवसर नहीं मिल पाए.सोनाली आमिर और शाहरूख खान जैसे सितारों की नायिका भी बनीं.उन्हें ११९४ में श्रेष्ठ नये कलाकार का फिल्मफेअर अवॉर्ड मिला.
सन १९५८ में जन्मी कविता कृष्णमूर्ति ने शुरुआत करी लता मंगेशकर के गानों को डब करके.हिंदी गानों को अपनी आवाज से उन्होंने एक नयी पहचान दी. उन्हें ४ बार सर्वश्रेष्ठ हिंदी गायिका का फिल्मफेयर पुरष्कार मिल चूका है. २००५ में उन्हें भारत सरकार से पद्मश्री सम्मान मिला.
इन तीनो को इन पर फिल्माए और गाये दस गानों के माध्यम से रेडियो प्लेबैक इंडिया के ओर से जन्मदिन की शुभकामनायें.








आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
4 श्रोताओं का कहना है :
एक और नई शुरुआत का आगाज़
बधाई हिन्दयुग्म को
This is very interesting to see. Thanks a lot to the team that made this happen!I appreciate the efforts.
मुबारक हो पहला सुर की पूरी टीम को इतनी बड़ी उपलब्धि पर !ये आप सबके कठोर परिश्रम का फल है !इश्वर से प्रार्थना है की हिंद युग्म इसी तरह अपनी उड़ान जारी रखे !आईडिया और एयरटेल भी इसको अपनी धुन में शामिल कनेके लिए सोच रहे हैं ,ये तो और भी शुभ समाचार है !एक बार फिर आप सबको मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई .........
कमाल की ख़बर है भाई....हिंद युग्म की एक और बड़ी सफलता....सितारों से आगे जहाँ और भी है....बढे चलो
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)